संदेश न्यूज। कोटा.
शहर में गणेश महोत्सव की धूम हैं, जगह-जगह पंडालों में गणेशजी की की आराधना की जा रही है। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गुंजाएमान हैं। पूरा शहर गणेश महोत्सव में डूबा हुआ है। संध्या के समय पण्डालों में आरती में भारी भीड़ उमड़ रही है। नित नए आयोजन किए जा रहे हैं। खलियानों के गणेश मंदिर समिति कुन्हाड़ी के प्रचार मंत्री कन्हैया लाल सुवालका ने बताया कि कुन्हाड़ी के गणेश मंदिर में बुधवार को गणेश महाराज के कचौरी का भोग लगाया गया। शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। आरती के बाद सभी भक्तों को कचौरी एवं मोदक का प्रसाद वितरण किया गया।
केक काटकर बच्चों को बांटे खिलौने
छावनी स्थित गणेश मित्र मंडल की ओर से बुधवार को गणेश जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पण्डाल में केक काटा गया, वहीं बच्चों को खिलौने बांटे गए। संरक्षक कन्हैया ने बताया कि 11 फीट ऊंची प्रतिमा के हाथों में तिरंगा है, जो धर्म के साथ देशभक्ति का संदेश दे रहा है।
बालकों ने की गणेशजी की स्थापना
जागो के मोहल्ला कंसुआ क्षेत्र में बाल गणेश मित्र मंडल की ओर से आरती का आयोजन किया। मंडल के अध्यक्ष हर्षित भट्ट ने बताया कि लगातार पांच वर्षों से बालकों के द्वारा गणेश चतुर्थी पर गणेशजी की स्थापना की जा रही है और इस वर्ष भी बुधवार को बालकों के द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां बनाई गई। इस दौरान बाल सदस्य उपाध्यक्ष आनन्द, महामंत्री दिव्यांशु भट्ट, योमी, लविश सहित कईलोग उपस्थित रहे।
मेहंदी पाउडर से निर्मित गणेशजी की स्थापना
श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान कोटा उत्तर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में 6 संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से बालाजी मार्ग डडवाड़ा भीमगंजमंडी कार्यालय पर 16 किलो मेहंदी पाउडर से 5 फीट के मेहंदी गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। संस्थान द्वारा क्षेत्रीय संस्थाओं को इको फ्रेंडली गणपति स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया था। सेंगर राजपूत महासभा अध्यक्ष हेमंत सिंह, राजस्थान ब्राह्मण महासभा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवनेश शर्मा चच्चू, खंगार राजपूत महासभा अध्यक्ष भुवनेश खंगार, रावणा राजपूत महासभा महिला अध्यक्ष नीतू सिंह चौहान, लक्ष्मी नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गर्ग, मैथिल ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के संयुक्त संयोजन में इको फ्रेंडली गणपति स्थापना एक ही स्थान पर करने का निर्णय लिया गया। प्रतिमा की स्थापना बुधवार को मुख्य अतिथि कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पूर्व उपमहापौर राकेश सोरल के सानिध्य में की गई। इस अवसर पर संस्था परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान संयोजक अल्का दुलारी जैन कर्मयोगी, नीलम शर्मा, अनीता शर्मा, चेतना जैन, महेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह जादौन, अशोक माचल भी उपस्थित रहे।