संदेश न्यूज। कोटा.
राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय कोटा में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए संभाग स्तरीय सम्मान समारोह ‘आयुष्मान भव:’ का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ आरसी साहनी थे। अध्यक्षता बशीर अहमद मयूख नपे की। कमला कमलेश विशिष्ट अतिथि थीं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत 51 वरिष्ठ नागरिकों को उनकी उत्कृष्ठ सेवा एवं सामाजिक योगदान के लिए वयोश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्यकार बशीर अहमद ने कहा कि परिवार को जोड़े रखने के लिए परस्पर आपसी सहयोग एवं सांमजस्य जरूरी है। उन्होंने आज के कवियों से आग्रह किया कि ताली बटोरने के बजाय सामाजिक सरोकार के लिए कविता पाठ करें। इस मौके पर कवि महेश पंचोली की पुस्तक थीम के ऊपर रचित कविता पुस्तक दोस्त है भाई है जीवन है के पोस्टर का विमोचन किया। मुकुट मणिराज राजस्थानी साहित्यकार, रेणु घोष संगीतज्ञ, डॉ हुकमचंद जैन इतिहासविद, जितेन्द्र निर्मोही साहित्यकार, शकुर अनवर , सलीम फरीदी ने व्याख्यान दिया। उदघाटन भाषण में डॉ दीपक कुमार श्रीवास्तव नें कहा कि जीवन यात्रा एक सीधी रेखा नही है। अपितु सम तथा विषम परिस्थियों का सम्मिश्रण है। इसलिए प्रति क्षण का आनन्द लिजिए।