जमुई.
बिहार में जमुई जिले के जमुई आदर्श थाना क्षेत्र से आज सुबह पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने लखापुर गांव से कुछ दूर सुनसान स्थान से एक युवती का शव बरामद किया है। मृतका की पहचान आदर्श थाना के चौकीदार चंद्रमौलेश्वर पासवान की 22 वर्षीय पुत्री सिंधु देवी के रूप में की गयी है। सिंधु शौंच के लिए खेत की ओर गयी थी तभी कुछ अपराधियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।