संदेश न्यूज। कोटा.
चम्बल बचाओ अभियान के तहत रविवार को चम्बल तट पर सफाई की मुहिम को आगे बढ़ाया गया। शहर के नागरिकों, हमलोग संस्था, चम्बल सेना और समाजसेवियों ने रविवार को सुबह 8 से 10 बजे तक सफाई अभियान चलाया। प्रत्येक रविवार को चम्बल की सफाई के बारे में समाचारों को पढ़कर बच्चे भी इससे प्रभावित हुए और अपने पिता के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। बालिका अवन्तिका और बालक आर्यवर्धन चौधरी ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डॉ सुधीर गुप्ता, कुन्दन चीता, बीटा स्वामी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजय चौधरी, समाजसेवी सुमन मठसिंहला, भावना शर्मा, दिनेश विजय, हेमंत विजय, विकास श्रीवास्तव, सुरेश चौधरी, भानु सेन, गिरिराज गुजर, दिनेश कंपाउंडर सहित कई लोग मौजूद थे।
जेकेलोन रोड पर किया पौधारोपण
पौधे लगाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए जेकेलोन अस्पताल नयापुरा वाली रोड पर रविवार को पौधारोपण किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य विजय सरदाना और पूर्व महापौर डॉ. रत्ना जैन ने पौधारोपण किया।