संदेश न्यूज। कोटा.
दशहरा मेला में बुधवार को कैथूनीपोल से दशहरा मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल जीवंत झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा, वहीं दशहरा मैदान के विजयश्री रंगमंच पर भरत, गुरू वशिष्ठ व महामंत्री सुमंत ने राम अगवानी की। इस दौरान राम व भरत मिलाप के बेहद ही सुंदर दृश्य को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद रात को श्रीराम रंगमंच पर रामलीला मंचन हुआ, जिसमें राम राज्याभिषेक का राघवेंद्र कला संस्थान के कलाकारों ने बेहद ही मनमोहक मंचन किया। इससे पहले शाम को कैथूनीपोल चौराहा स्थित संतोषी माता मंदिर में सम्मानित अतिथि कांग्रेस नेता गोविंद शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुसूईया गोस्वामी, भाजपा नेता हीरेन्द्र शर्मा, महापौर महेश विजय, मेला अध्यक्ष राममोहन मित्रा बाबला, निगम आयुक्त वासुदेव मालावत, मेला अधिकारी व उपायुक्त कीर्ति राठौड़ ने भरत मिलाप शोभायात्रा को आरंभ किया। मेला अधिकारी व उपायुक्त कीर्ति राठौड़ ने बताया कि गाजे बाजे के साथ आरंभ हुई यात्रा में 5 झांकियां, दो ऊंट गाड़ी, 20 घोड़े मय सैनिक साजदार सैनिक परिधान में भाले व पगड़ी सहित, एक साजदार हाथी, दो बैंड, 50 पैदल सैनिक चल रहे थे। रात को श्रीरामरंगमंच पर रामलीला मंचन में श्रीराम राज्याभिषेक हुआ और माहौल में खुशियों की बहार छा गई। जयश्रीराम के जयघोश गूंजायमान होते रहे। श्रीराम रंगमंच पर सम्मानित अतिथि टिपटा डिस्पेंसरी के प्रभारी डॉ. सौरभ शर्मा, अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ समाज के प्रदेशाध्यक्ष विशाल जोशी, कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष संदीप भाटिया, सर्वब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जस्सू दिवाकर, कांग्रेस नेता अनूप कुमार अन्नू, बिहारी समाज के अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विकास शर्मा ने विधिवत आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया।
विजयश्री रंगमंच पर अटल राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आज
संदेश न्यूज। कोटा. मेले में गुरुवार को विजयश्री रंगमंच पर कार्यक्रम शुरू होंगे। पहले दिन रात 8.30 बजे से अटल राष्टÑीय कवि सम्मेलन होगा, देशभर से आए 25 कवि काव्य की रसधार बहाएंगे। मेला अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने बताया कि इस बार देशभर से नामी कवि इस कवि सम्मेलन में आमंत्रित किए गए है। कवि अशोक चारण, मनधीर मधुर, उमेश उत्साही, गजेन्द्र प्रियांशु, डॉ. रूचि चतुर्वेदी, रचना तिवारी, कविता किरण, डॉ. अनिल चौबे, मुन्ना बैटरी, साजन ग्वालियरी, सुरेन्द्र सार्थक, कमलेश शर्मा, निशामुनि गौड़, नरेश निर्भिक, प्रदीप पंवार, ओम सोनी, प्रेरणा ठाकरे, उमेन्द्र राठौर, श्याम बिहारी अंगारा, चेतन चर्चित, भगवानदास मकरंद, राजेन्द्र पंवार, देवेन्द्र वैष्णव, डॉ. फरीद खान, संजय अपनी काव्य की रसधार बहाएंगे।
छोटी लंबी महिला-पुरूष प्रतियोगिता आज
संदेश न्यूज। कोटा. मेला अधिकारी कीर्ति राठौड़ ने बताया कि गुरूवार शाम 7.30 बजे विजयश्री रंगमंच पर सबसे लंबी व छोटी महिला एवं सबसे लंबा व छोटा पुरूष प्रतियोगिता भी देखने को मिलेगी। इच्छुक व्यक्ति मौके पर भी आवेदन कर सकेंगे।