नई दिल्ली. पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली के चांदनी चौक से आप के टिकट पर विधानसभा पहुंची अलका लांबा शनिवार को कांग्रेस में लौट आर्इं। कांग्रेस के पार्टी मामलों के दिल्ली के प्रभारी पी.सी.चाको की मौजूगदी में लाम्बा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) से राजनीति शुरू करने वाली लाम्बा 2015 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई और चांदनी चौक से विधायक चुनी गर्इं थी। लाम्बा ने ट्वीट कर कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदस्य बनने पर गर्व महसूस कर रही हूं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आप तथा भाजपा पर हमला किया और कहा कि दोनों दल मिलकर एक दूसरों को कवर दे रहे हैं, महिला सुरक्षा के वादे पर दिल्ली के लोगों ने इन दोनों को सत्ता सौपी… 6 साल बाद भी दिल्ली बेहाल।