संदेश न्यूज, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने उच्च शिक्षा में कौशल विकास तथा प्रबन्धन कला पर जोर देते हुए कहा है कि भारत स्टार्ट अप के मामले में विश्व में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है और गत तीन सालों में स्टार्ट अप से करीब साढ़े पांच लाख नयी नौकरियां लोगों को मिली हैं। अरोड़ा ने सोमवार को एशिया पैसिफिक इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट के बीसवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय बना था तो वह इस मंत्रालय के पहले सचिव बने थे और उन्होंने इस पर बहुत जोर दिया था और इसे रोजगार से जोड़ा था।