संदेश न्यूज,कोटा। जवाहर नगर थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि हार्डकोर बदमाश घोडा बस्ती निवासी राजीव उर्फ लाला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चार महिने से फरार था। आरोपी इलाके का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ मारपीट, अवैध शराब, अवैध हथियार से संबधित तीस मामले अलग अलग थानों में दर्ज है।