संदेश न्यूज। कोटा. स्टेशन क्षेत्र स्थित पूनम कॉलोनी में लोगों ने पांच फीट से अधिक लम्बा मगरमच्छ पकड़ लिया। वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना देने के लिए फोन किया तो अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले गए। स्थानीय निवासी देवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि पूनम कॉलोनी में नहर के साथ ही बडा नाला भी है जहां से मगरमच्छ कॉलोनी में आ रहे हैं जिससे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है।उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी कुछ दिन पहले एक खाली प्लाट में मगरमच्छ दिखाईदिया था और उसे पकडने का प्रयास किया तो वह वापस पानी में चला गया। त्रिपाठी ने प्रशासन से मांग की है कि वह इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में हो रहे मगरमच्छों को अभियान चलाकर पकडेÞ ताकी लोगों को किसी गंभीर हादसे से बचाया जा सके।