संदेश न्यूज, मुंबई। अमिताभ बच्चन तीन दिन से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। नानावटी अस्पताल के डॉ. जयंत बर्वे उनका इलाज कर रहे हैं, फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है। मंगलवार देर रात उनकी तबियत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वे खतरे से बाहर है।