संदेश न्यूज। कोटा. नगरीय निकाय के चुनावों की तैयारियों की रूपरेखा में रविवार को स्थानीय निकाय विभाग जयपुर में महापौर, सभापति और पालिकाध्यक्ष की लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी में कोटा के दोनों नगर निगम में कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण के महापौर की भी लॉटरी निकाली गई। कोटा उत्तर नगर निगम में महापौर की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित होने के साथ ही कई नेताओं की दौड़ खत्म हो गई। लॉटरी की जानकारी को लेकर रविवार को नेताओं में काफी उत्सुकता थी, लेकिन जैसे ही स्थानीय नेताओं को लॉटरी में एससी महिला के लिए आरक्षित होने की जानकारी लगी तो चेहरे पर मायूसी छा गई। वहीं कोटा दक्षिण में सामान्य की लॉटरी आरक्षित होने से खुशी नजर आ रही है। अब अधिकतर नेताओं की नजर कोटा दक्षिण सीट पर है। ऐसे में कांगे्रस व भाजपा के बड़े नेता भी इस चुनाव में किस्मत अजमाने के लिए आलाकमान के यहां दावेदारी पेश कर रहे हैं।
कोटा दक्षिण: सामान्य ओपन
भाजपा- सुनिता व्यास, मधु शर्मा, प्राची दीक्षित, तनुजा खन्ना, हरिकृष्ण बिरला, विवेक राजवंशी, राकेश जैन, महेश विजय, बृजेश शर्मा नीटू, योगेन्द्र खींची, गोपाल राम मंडा, रामबाबू सोनी, ओम गुंजल, महेश गौत्तम लल्ली।
कांगे्रस: शिवकांत नन्दवाना, रविन्द्र त्यागी, राजेन्द्र सांखला, राखी गौत्तम
कोटा उत्तर-एससी महिला: मंजू मेहरा, मोनू कुमारी