संदेश न्यूज,कोटा। सुधा अस्पताल के बेसमेंट में अवैध रूप से चल रही केंटीन को नगर निगम की टीम ने बुधवार को सीज कर दिया। नगर निगम उपायुक्त किर्ती राठौड व उपायुक्त राजपाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को टीम ने अचानक सुधा अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। सुधा अस्पताल में पार्किंग के लिए बनाये गये बेसमेंट में केंटीन संचालित हो रही थी। इस केंटीन में गैस सिलेण्डर से खाना व नाश्ता बनाया जा रहा था। केंटीन के अंदर जाने के लिए जो रास्ता है वह संकरा है। ऐसे में केंटीन को खतरनाक मानते हुए इसे सीज कर दिया गया।