संदेश न्यूज, मुंबई। शेयर बाजार बढ़त गंवाकर नुकसान में आ गया है। सेंसेक्स में 100 अंक और निफ्टी में 32 प्वाइंट की गिरावट देखी जा रही है। इससे पहले सेंसेक्स 268 अंक चढ़कर 39,327.15 तक पहुंचा था। निफ्टी ने 75 प्वाइंट चढ़कर 11,679.60 का उच्च स्तर छुआ। लेकिन, दोनों इंडेक्स ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाए। सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। एचसीएल टेक में 4% उछाल आया। टेक महिंद्रा में 2% तेजी देखी गई। वेदांता 1.4% और लार्सन एंड टूब्रो 1.3% ऊपर आया। यस बैंक में 1% और कोटक बैंक में 0.8% तेजी देखी गई। दूसरी ओर बीपीसीएल का शेयर 4% और भारती एयरटेल 3% लुढ़क गया। आईओसी में 1.7% और इन्फोसिस में 1.2% नुकसान देखा गया। ओएनजीसी 1% और महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.8% नीचे आ गया।