संदेश न्यूज,नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने शनिवार को पार्टी आला कमान सोनिया गांधी से मुलाकात की और राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की। गांधी के आवास पर हुई इस मुलाकात के बाद हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राज्य में पार्टी के प्रदर्शन से प्रसन्न है। हुड्डा ने कहा, श्रीमती गांधी ने कहा कि प्रदर्शन अच्छा है। वह खुश हैं।