संदेश न्यूज,कोटा। शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंद है। दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। पुलिस इन वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। एक बार फिर शहर में लूट की वारदात हुई,महिला से लूट की वारदात की गई। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया गया। मामला शहर के आरकेपुरम इलाके का है। नयागांव इलाके में एक महिला चंद्रकला के साथ एक व्यक्ति ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। दो वार महिला को लगे है, जिसे न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है। महिला मजदूरी करती है। आरोपी ने महिला का मंगलसूत्र और दो हजार रुपए लूट लिए। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। अब पुलिस सांप निकलने के बाद लकीर पीटने का काम कर रही है।