संदेश न्यूज,कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में एक मकान में घुसकर महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के फोटो पुलिस ने जारी किए है। आरोपियों के सीसीटीवी फुटैज जारी किए गए है। जिनकी पहचान के लिए पुलिस ने आम लोगों से भी सहयोग मांगा है। इन्हें पहचानने पर शहरवासी पुलिस को सूचना दे सकते है। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को वैष्णवी नगर में घुसकर बदमाशों ने महिला से चेन लूट की वारदात की थी। फरार होते समय फायरिंग कर गए थे। आरोपियों की उम्र 25 से 30 वर्ष है। एक बदमाश की बांये आंख के पास चोट का पुराना निशान है। मामले की जानकारी रेलवे कॉलोनी थानाधिकारी को 9460222220 पर दी जा सकती है। कंट्रोल रुम 07442350777 या पुलिस उपाधीक्षक 9829250751 पर भी सूचना दे सकते हैं।