संदेश न्यूज,कोटा। दादाबाड़ी थाना इलाके में चंबल में एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की पहचान नही हो सकी है,ऐसे में पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। दाहिने हाथ पर एएस गुदा हुआ है। शव के्रेशर रोड के नीचे चंबल में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रुम में रखवाया है। एक अक्टूबर को भीतरिया कुंड में चंबल किनारे एक व्यक्ति के कपडेÞ मिले थे, जो संभवत: इसी के हो सकते है।