संदेश न्यूज,कोटा। एमबीएस अस्पताल अधीक्षक नवीन सक्सेना ने अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड का दौरान किया। अस्पताल में टायलेट की सफाई से लेकर कई अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कई बार कहने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नही हो रहा है। इसे लेकर निरीक्षण किया गया है। टायलेट में ठीक से सफाई व्यवस्था नही मिली। बेड पर फटी हुए चददरे बिछाई हुई थी जबकि नई चददरे उपलब्ध है। इसके अलवा रिकोर्ड में भी संधारण में कमी पाई गई है।