संदेश न्यूज,कोटा। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या में विवादित जमीन मामले में फैसला सुना दिया। फैसले को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। कोटा में भी पुलिस की तरफ से कानून व्यवस्था को बनाए रखने,शांति सौहार्द बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से काम लिया गया। शहर में सुबह से ही पुलिस अलर्ट रही। अभय कमांड सेंटर से निगरानी रखी जाती रही। साथ ही कई क्षेत्रों में फ्लेगमार्च किया गया। शहर में शांति की स्थिति है। पुलिस हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए है। लोगों ने भी फैसले का स्वागत किया है।