संदेश न्यूज। अयोध्या मामले में शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कई जगह पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। बागपत में शराब के नशे में धुत एक युवक ने हंगामा किया। मेरठ में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में सिविल लाइन थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े:हम राम मंदिर निर्माण के पक्षधर हैं: कांग्रेस
नौचंदी और ब्रह्मपुरी में भी पुलिस ने आतिशबाजी करने पर छह युवकों को पकड़ा है। मेरठ पुलिस ने आपत्तिनजक पोस्ट डालने के आरोप में लक्ष्मण शर्मा नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। वह मूल रूप से मथुरा में थाना नौहझील के ग्राम भगवान गढ़ी का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।