मॉस्को। बोलीविया के पुलिस प्रमुख युरी कैल्डेरन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस के खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं किया गया है। बोलीविया की स्वास्थ्य मंत्री ग्रैब्रिएला मोंटानो ने रविवार को कहा था कि पुलिस गिरफ्तारी के इरादे से श्री मोरालेस की तलाश कर रही है। इसके बाद मोरालेस ने खुद कहा था कि पुलिस ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।