संदेश न्यूज,कोटा। कैथूनीपोल थाना पुलिस ने दुष्कर्म करने के आरोप में रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिटायर्ड फौजी गोपाल गोपाल किशनगंज हाल सकतपुरा का निवासी है। उसके खिलाफ एक पीड़िता ने 20 अक्टूम्बर को कैथूनीपोल थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि गोपाल ने उनके साथ डरा धमकाकर यौन शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।