संदेश न्यूज,कोटा। कोटा सेंट्रल जेल (KOTA JAIL) में एक महिला कैदी ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला कैदी का नाम सावित्री बाई बताया जा रहा है। महिला कैदी ने रेलिंग से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद जेल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश में जुट गया। सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी जेल पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। महिला कैदी के पति ने आरोप लगाया कि रिना किन्नर मामले में पकडेÞ गए आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी।