संदेश न्यूज,कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक कार नहर में गिर गई। इस घटना में चालक बाल-बाल बच गया। दुर्गा नगर निवासी अस्वनी अपनी कार से देर शाम को घर लौट रहा था।
यह भी पढे: ऐसा क्या हुआ कि चंबल बचाने दौड़ पड़ा शहर
पुरोहित की टापरी के पास नहर की पुलिया के नजदीक अचानक कार के सामने जानवर आ गया। बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी। इस घटना के बाद अस्वनी ने कार और पानी से निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के कारण तुरंत ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।