जयपुर। बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार सीरियल रेपिस्ट सिकंदर उर्फ जीवाणु के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके साथी कीटाणु को भी गिरफ्तार कर लिया है। कीटाणु कई मामलों में वांटेड था और उसके खिलाफ 42 मुकदमें दर्ज हैं। शास्त्री नगर में 7 साल की बच्ची के साथ रेप के मामले में गिरफ्तार सिकंदर उर्फ जीवाणु ने पूछताछ में अपने साथी रफीक उर्फ कीटाणु के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।