संदेश न्यूज,कोटा। रेलवे चाइल्ड लाईन व जीआरपी की मदद से एक सत्रह वर्षीय किशोरी को एक व्यक्ति नौकरी दिलाने का झांसा देकर मुंबई ले जा रहा था। किशोरी को व्यक्ति के हरकतों से शक हुआ तो वह कोटा स्टेशन पर उतर गई। समन्वयक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि किशोरी उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। गुरुवार देर रात को वह स्टेशन पर निराश्रित हालत में मिली। टीटी मनोज कुमार ने इस बारे में जीआरपी व चाइल्ड लाईन को सूचना दी। जिसके बाद चाइल्ड लाईन की टीम सदस्य रेखा और प्रतीक जीआरपी स्टेशन पहुंची और किशोरी की काउसलिंग की। काउसंलिंग में बालिका ने बताया कि वह फतेहपुर उत्तरप्रदेश की रहने वाली है और लखनऊ में फर्स्ट इयर की पढ़ाई कर रही है। वहां एक व्यक्ति उसे मिला जिसने उससे सपंर्क बनाया और उसे नौकरी दिलवाने की बात कहकर मुंबई ले जा रहा था। ट्रेन में सफर के दौरान किशोरी को व्यक्ति की हरकतें देखकर शक हुआ तो वह कोटा स्टेशन पर उतर गई। किशोरी को सीडब्लूसी के समक्ष पेश कर शेल्टर होम में भिजवाया गया है।