जयपुर। राजस्थान में शनिवार को 49 नगर पालिकाओं के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इनमें पिछले दिनों नवगठित 6 नगर पालिका के लिए भी मतदान किया जा रहा है। दोपहर तीन बजे तक 69 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन पदों के लिए 19 नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। वहीं, अध्यक्ष का चुनाव 26 नवंबर व उपाध्यक्ष का 27 नवंबर को कराया जाएगा। प्रदेश में कुल 33 लाख 6 हजार 912 मतदाता अपने मताधिकारी का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से 17 लाख पांच हजार एक पुरुष, 16 लाख एक हजार 864 महिलाएं और 47 अन्य मतदाता शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में वोट डाला। वोट कास्ट करने के बाद उन्होंने कहा, स्थानीय सरकार चुनने में भी उत्साह होना चाहिए। वहीं उदयपुर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास ने वोट डाला। श्रीगंगानगर में बारिश के कारण मतदान धीमा रहा। वहीं अजमेर के ब्यावर में कुछ मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदान भी हुआ। इस चुनाव में कुल 33 लाख 6 हजार 912 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें से 17 लाख 5 हजार 1 पुरुष, 16 लाख 1 हजार 864 महिलाएं और 47 अन्य मतदाता शामिल हैं। आंकड़े 5 नवंबर, 2019 तक की सूचना पर आधारित हैं।