जयपुर। निकाय चुनाव नतीजों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यही उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करेंगे वह खुद मुक्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरों में जो भी समस्याएं है उनको प्राथमिकता से हल करेंगे। जनता ने विश्वास प्रकट किया है उनकी अपेक्षा और आशाओं के अनुरूप सरकार काम करेगी। सीएम गहलोत ने कहा कि जनता बहुत समझदार है। तमाम फैक्टर साथ रखती है देश और प्रदेश में क्या हो रहा है, क्या संदेश देना है। केंद्र और राज्य को भी, रोबस्ट कॉमन सेंस जनता का है। जनता नापतोल करके वोट देती है। जैसे महाराष्ट्र में और हरियाणा में दिया। वैसे ही यह राजस्थान में दे रही है। अब हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।