अलवर। जिले को कोटकासिम में करीब 9 मोर मृत मिले हैं। वहीं 4 से 5 मोर अचेत अवस्था में मिले। जिनका स्थानीय पशु चिकित्सक से इलाज करवाया जा रहा है। माना जा रहा है कि जहरीला दाना खाने या किसी अज्ञात बीमारी के करण इनकी मौत हुई। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। बता दें की हालही में सांभर झील में बड़ी संख्या में विदेशी पक्षी मृत मिले थे। जिनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। जानकारी अनुसार, कोटकासिम के भोंकर गांव में एक खेत में करीब एक दर्जन मोर मृत हाल मे मिले। जिन्हे अस्पताल में रखवाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि खेत में बुआई के दौरान डाले जाने वाले बीज खाने के कारण उनकी मौत हो गई। क्योंकि इस पर पेस्टिसाइड छिड़का जाता है। हालांकि चिकित्सक मौत के कारणों की जांच में जुटे हैं। वहीं घायल मोरों की इलाज किया जा रहा है। मोरों के मृत मिलने की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानिय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।