संदेश न्यूज,कोटा। नगर निगम के भाजपा बोर्ड को पांच साल पूरे हो रहे है। ऐसे में शनिवार को महापौर महेश विजय ने पांच साल की उपलब्धियां गिनाई। हालांकि कई काम ऐसे है जो निगम की ओर से होने थे और नही हो पाए। महापौर महेश विजय ने भी इस बात को माना कि बोर्ड ने जनता के हितों के लिए काम किया है। भाजपा,निर्दलीय और कांग्रेस के पार्षदों ने हमेशा सहयोग किया। उन्होंने कहा कि कई जगह पर अधिकारियों का सहयोग नही मिला। अगर अधिकारी साथ देते तो कोटा को स्वर्ग बना देते। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने 85 प्रतिश्त काम सफलतापूर्वक किए है।