संदेश न्यूज,कोटा। कोटा ग्रामीण जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार हजार रुपए के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अपहरण व फिरौती के मामले में फरार था। पुलिस अधीक्षक, राजन दुष्यंत ने बताया कि जुलाई, 2018 मे फिरोती के 10 लाख रुपए की मांग और कैथून के चर्चित नीतू हत्याकांड का बदला लेने के लिए रामराजपुरा निवासी रमेश गुर्जर के अपहरण के मामले में आरोपी जिम्मी उर्फ पुनीत को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले मे पूर्व मे चार आरोपी बन्टीवर्धन, मानवेन्द्र, भूपेन्द्र सिंह एंव लोकेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन जिम्मी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी में कैथून थानाधिकारी राजेश कुमार सोनी, जगदीश सिंह उप निरीक्षक, रामलक्ष्मण उप निरीक्षक, अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक, कांस्टेबल मोहम्मद शाकिब, धीमाराम, चन्द्रशेखर की अहम भूमिका रही।