संदेश न्यूज,कोटा। बोरखेड़ा थाना इलाके में एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी बीजेपी का नेता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पीड़िता तलाकशुदा है और अपने पीहर में रह रही थी। इस दौरान समाज का ही एक युवक अनू गोस्वामी पीड़िता के घर आता जाता था। इसके बाद अनू ने पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाया। इसी दौरान एक बार उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उससे दुष्कर्म किया और उसके वीड़ियो बना लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता को परेशान करने लगा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी धमकाने लगा। आरोपी बोरखेड़ा मंडल का ओबी मोर्चा बीजेपी पार्टी से अध्यक्ष है।