संदेश न्यूज,कोटा। जेडीबी आर्टस छात्रासंघ शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर चल रहा विवाद जारी है। गुरुवार को भी तीसरे दिन छात्रसंघ पदाधिकारी छात्राओं की हड़ताल जारी है। छात्राओं का आरोप है कि सरकार के दबाव में कॉलेज प्रशासन कार्यक्रम नही होने दे रहा है। वह सरकारी प्रतिनिधित्व कार्यक्रम में चाहते है,जबकि छात्रसंघ उनके संगठन के लोगंो को कार्यक्रम में बुलवाना चाहता है। इसी को लेकर यह पूरा विवाद चल रहा है। वहीं भूख हड़ताल पर बैठी छात्राओं में से दो की तबियत बिगड़ गई। गुरुवार को विधायक मदन दिलावर एमबीएस अस्पताल पहुंचे और छात्राओं की कुशलक्षेम पूछी। वहीं विधायक कल्पना देवी जेडीबी कॉलेज पहुंची और छात्राओं से मुलाकात की।