संदेश न्यूज़। 27 नवंबर को हैदराबाद की वेटरनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और जलाकर हत्या करने के चारों आरोपियों का आज तड़के पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। वारदात के बाद दूसरे दिन साइबराबाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अदालत ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस शुक्रवार सुबह घटना को रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को हैदराबाद से 50 किमी. दूर शादनगर ले गई।
यहां आरोपियों ने पुलिस से हथियार छुड़ा कर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी मारे गए।