संदेश न्यूज़,कोटा। जोश, जश्न, जुनून और जिद के इम्तहान का इंतजार खत्म हो गया। रविवार की सुबह शहर के लिए नई ऊर्जा लेकर आयी। आज कोटा शहर ने सेहत का उत्सव मनाया। हार्टवाइज-वाक-ओ-रन के ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए पूरा शहर उमडा। इस दौरान शहरवासियों का उत्साह देखते ही बना, इस आयोजन का गवाह बनने के लिए सुबह पूरा शहर नयापुरा खेल संकुल में एकत्रित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे। इसके साथ ही ब्रिगेडियर पी.एस.चीमा, जिला कलक्टर ओम कसेरा, शहर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।