मैक्सिको सिटी. पेरू में अधिकारियों ने एक पनडुब्बी में दो टन कोकीन ले जा रहे चालक दल के चार सदस्यों को हिरासत में लिया है। पेरू के कानून प्रवर्तन निकायों के अनुसार पनडुब्बी को कब्जे में लेने के बाद एक नौसैनिक अड्डे पर ले जाया गया। दो टन कोकीन के साथ हिरासत में लिए गए चार लोगों को लीमा ले जाया जाएगा। नौसेना जांच करने के लिए पनडुब्बी को अपने पास रखेगी। बताया गया है कि पनडुब्बी दक्षिण इक्वेडोर की तरफ से मैक्सिको जा रही थी। उल्लेखनीय है कि पेरू, कोलोम्बिया और बोलीविया विश्व में सबसे ज्यादा कोकीन उत्पादक वाले देश है।
.