संदेश न्यूज,कोटा। गुमानपुरा थाना पुलिस ने एक करोड़ से अधिक की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पैसे कमाने के लालच मे आरोपी ने कोली समाज की महिला समिति की रकम को शेयर बाजार मे लगा दिया था और रकम डुबने के बाद फरार हो गया था। आरोपी लगभग एक साल से फरार चल रहा था। गुमानपुरा थाने के एएसआई कमलेश कुमार ने बताया कि शाक्य महिला समाज समिति की रकम खुर्दबुर्द करने के आरोपी कोटा के छावनी निवासी चांदमल शाक्यवाल को मध्यप्रदेश के धार से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद कोली समाज का लंबे समय तक अध्यक्ष रहा है। आरोपी ने कोली समाज की महिलाओ की शाक्य महिला सुधार समिति के एक करोड़ की रकम को शेयर बाजार मे लगा दिया। शेयर बाजार मे रकम डुबने के बाद चांदमल शाक्यवाल फरार हो गया। यह रकम कोली समाज की सैंकडो महिलाओं ने बचत के रूप मे जमा की थी। इस मामले के दो आरोपी कल्लु महाराज व प्रकाश मंगोलिया पहले ही गिरफ्तार हो चुके है।