संदेश न्यूज। कोटा. पंचायत राज चुनाव को लेकर कोटा संभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को धरणीधर गार्डन रंगबाड़ी में आयोजित की गई। जिसमें बूथ लेवल तक नियुक्तियां व जीत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रणनीति तय की गई। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्वमंत्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में हलात खराब हैं। शासन नाम की कोईचीज नहीं है। मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के बीच में राजस्थान पिस रहा है। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म, भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, के मामले राजस्थान में बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्होंने 52 सप्ताह की कांग्रेस सरकार पर 52 आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत स्तर पर केन्द्र से आए पैसे तक को गहलोत सरकार खर्चनहीं कर पाई जिस कारण पंचायती क्षेत्र में विकास अवरूद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन का कांग्रेस विरोध कर क्या साबित करना चाहती है। करोड़ों लोगों को इससे लाभ होगा। इस विधेयक के पास होने से देश जश्न मना रहा है। उन्होंने कहा कि अपने चहेतों के लाभ को ध्यान में रखते हुए परिसीमन किया गया है। कोटा में जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर पूछ गए सवाल को वह टालते रहे और कहा कि इस पर चर्चाचल रही है। जबकी प्रदेश में 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है। उनके जवाब से साफ लग रहा हैकि यहां कई धडे हैं जो अपना जिलाध्यक्ष बनाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांगे्रस सरकार ने सबसे उपयोगी जल स्वावलंबन योजना को बंद कर दिया है जिसको लेकर देश के कईराज्यों ने इसकी सराहना की थी और इसे अपने प्रदेश में लागू किया है। कांग्रेस ने गौरव पथ का काम बंद कर दिया। न्याय आपके द्वार बंद कर दी गई जिससे करोड़ों लोगों को लाभ हुआ था। नागरिक संशोधन विधेयक पर कहा कि जो उपद्रव मचाया जा रहा हैवह कांग्रेस व वामपंथियों द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्वमंत्री प्रभुलाल सैनी, वासूदेव देवनानी, रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, प्रदेश मंत्री छगन माहुर, शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय, देहात अध्यक्ष जयवीर सिंह, जिला महामंत्री अरविंद सिसोदिया, जगदीश जिंदल सहित कईपदाधिकारी उपस्थित रहे।