सन्देश न्यूज। कोटा.
नगर निगम कोटा दक्षिण के चुनाव में महापौर का चुनाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहा। कोटा दक्षिण के चुनाव में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद महापौर का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें कांग्रेस का महापौर बना है। भाजपा के विवेक को 39 कांग्रेस के राजीव को 41 मत मिले है। परिणाम के बाद राजीव को विजय घोषित किया गया है।
कांग्रेस कार्यकतार्ओं के फूटे सिर
वही मतदान होने से पहले भाजपा पार्षदों के आगमन पर भाजपा के खेमे में मौजूद निर्दलीय पार्षद लेखराज योगी को छोड़ने की मांग को लेकर योगी के परिजनों के साथ कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने हंगामा कर दिया। इसी बीच भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर भाजपा पार्षदों की बस को पुलिस की बेरिकेटिंग से अंदर लेकर पार्षदों को सीधे नगर निगम में घुसा दिया। जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने हंगामा कर दिया।
जोरदार नारेबाजी और बेरिकेटिंग पर चढ़ने के बाद पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया। कांग्रेस के नेता लेखराज योगी को उसके माता-पिता से मिलाना चाहते थे। वही पुलिस की ओर से उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया गया। जैसे ही बस को अन्दर लिया गया, कांग्रेस के नेता भड़क गए, उन्होंने हंगामा करने शुरू कर दिया।कांग्रेस कार्यकर्ता बस के पीछे दौड़ने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया गया।
इसके बाद खदेड़ने के बाद दुबारा कांग्रेस के नेता हंगामा करने लगे, इस दौरान एसपी गौरव यादव व एडिशनल एसपी प्रवीण जैन के निर्देश पर पुलिस ने दूसरी बार लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान थोड़ी-थोड़ी देर में चार बार लाठीचार्ज हुआ। जिसमें कांग्रेस नेता विजय सिंह राजू के मुंह, शाहिद मुल्तानी व जयंत सिंह राजावत के सिर व एक मीडियाकर्मी कपिल शर्मा के भी सिर में चोट लगी है। इसके अलावा भी कई लोगों के चोटे लगी है।
पुलिस के खिलाफ कांग्रेस ने की नारेबाजी
पुलिस की ओर से लाठी चार्ज करने के बाद कांग्रेस नेताओं कार्यकतार्ओंं ने अमित धारीवाल के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान पुलिस के लाठी चार्ज का जमकर विरोध किया गया।
कोटा उत्तर में मंजू मेहरा को मिले 50 मत
नगर निगम कोटा उत्तर के चुनाव में महापौर मंजू मेहरा को विजय घोषित किया गया है कोटा उत्तर महापौर मंजू मेहरा को 50 पार्षदों के वोट मिले हैं जबकि भाजपा की महापौर प्रत्याशी संतोष बेरवा को 19 मत मिले हैं वही एकमत खारिज हुआ है।