नई दिल्ली.
कारोबारी सप्ताह के दिन शेयर बाजारों में चार दिन से जारी बढ़त शुक्रवार को थम गई। शुरुआत से ही गिरावट के रुख के साथ चल रहे शेयर बाजार बंद भी लाल निशान के साथ हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 549.49अंक घटकर 49,034.67 अंक पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 161.90 अंक की गिरावट के साथ 14,433.70 अंक पर रहा।
निवेशकों की धारणा रही कमजोर
शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन निवेशकों की धारणा कमजोर रही। मुनाफा वसूली के चलते उनके बीच बिकवाली का रुख देखा गया। वैश्विक बाजारों के संकेत और महंगाई के आंकड़ों का भी बाजार पर असर देखा गया।
टेक महिंद्रा सबसे अधिक नुकसान में
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर ही टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक नुकसान के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स पर यह 4.35 प्रतिशत और निफ्टी पर 3.95 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ।
लगभग सभी शेयर में रही गिरावट
सेंसेक्स पर भारती एयरटेल, आईटीसी, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस को छोड़ सभी शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए। निफ्टी पर 50 में से 42 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही।