नई दिल्ली.
MBA MAT 2021 Admit Card: ऑल इंडियन मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT 2021) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। MBA उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन कर सकेंगे और अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ ही एग्जाम हॉल में एंट्री मिलेगी। कंप्यूटर आधारित टेस्ट MAT 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। MAT एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा समय और परीक्षा के दिशानिर्देश समेत सभी डीटेल्स होंगे।
AIMA MAT 2021 Admit Card:ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे ‘डाउनलोड’ टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: ड्रॉप डाउन लिस्ट में से MAT एडमिट कार्ड कर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसी डीटेल्स भरें।
स्टेप 5: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
यदि MBA उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी दिखती है, तो वे हेल्पडेस्क से 011-47673000 या [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं। कम्प्यूटर आधारित टेस्ट के बाद पेपर बेस्ड टेस्ट होगा जिसके लिए एप्लिकेशन की लास्ट डेट 01 मार्च 2021 है। एडमिट कार्ड 03 मार्च को जारी किए जाएंगे तथा एग्जाम 06 मार्च को आयोजित किया जाएगा। कोई भी अन्य जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें