संदेश न्यूज। कोटा. कोटा शहर में शनिवार रात को बदले मौसम के मिजाज का असर रविवार अल सुबह भी नजर आया। सुबह से पूरा शहर कोहरे के कंबल में लिपटा हुआ है। घने कोहरे व आकाश में बादल छाए रहने से सुबह दस बजे तक भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। विजिबलिटी इतनी कम है कि वाहन चालकों को हैडलाइट आॅन करके वाहन चलाने पड़ रहे हैं। कोहरे के कारण सर्दी का अहसास भी बढ़ गया। रविवार का अवकाश होने से अधिकांश लोग घरों के भीतर ही हैं। केवल जरूरी काम से ही लोग घरों से निकल रहे हैं। पार्कों व सड़कों पर मॉर्निंग वॉकर्स की संख्या भी कम रही। कोहरे की सघनता के चलते दोपहर बाद तक भी धूप निकलने की संभावना नजर नहीं आ रही। उल्लेखनीय है कि कोटा समेत हाड़ौती अंचल में शनिवार रात को तेज बरसात हुई थी। साथ ही कई जगह ओले भी गिरे थे।