संदेश न्यूज। कोटा.
प्रदेश में जयपुर के बाद शुक्रवार को कोटा में सबसे अधिक पॉजिटिव मिले है। सीएमएचओ डॉ. बीएस तंवर ने बताया कि कोटा में 98 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। रिपोर्ट में महावीर नगर निवासी एक डॉक्टर व तलवंडी निवासी एक महिला डॉक्टर पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा टीचर्स कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन जने संक्रमित मिले है। इनमें पिता, बेटी-बेटा शामिल है। महावीर नगर तृतीय में एक परिवार में 9 साल की बालिका व उसकी मां पॉजिटिव आई है। एक कोचिंग की फैकल्टीज पॉजिटिव मिली है। वह किसी के निधन पर दिल्ली गए थे। वहां लौटकर आए तो रेलवे स्टेशन पर सेम्पल लिया। उनकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह होम क्वारेंटाइन है। सुल्तानपुर में वैटनरी अस्पताल का एक कार्मिक पॉजिटिव मिला है। सेना अस्पताल से दो पुरुष व एक महिला पॉजिटिव मिले है।
जिले के आंकड़े
- कुल पॉजिटिव 18146
- रिकवर 17405
- एक्टिव केस 577
- कुल डेथ 164
नए अस्पताल की स्थिति
- कुल भर्ती मरीज 150
- ऑक्सीजन पर 103
- नेगेटिव व सस्पेक्टेड 81
- बाइपेप पर 12
- वेन्टिलेटर पर 02