कोटा.
शहर के कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में एक महिला सीएलजी सदस्य ने चूहे मारने की दवा खाकर जान देने का प्रयास किया। दवा खाने से पहले महिला ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता व मोहल्ले की महिला पर तंग करने के आरोप लगाए। घटना शनिवार दोपहर की है। अचेतावस्था में महिला को एमबीएस में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। रविवार को महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में पीड़ित सीएलजी सदस्य ने काजल बाई, शाहिद मुल्तानी, रईस सहित मौहल्ले के चार-पांच लोगों से खुद को परेशान बताया है। ओर इनकी वजह से सुसाइड करने की बात कहीं है। पुलिस ने एमबीएस अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान लिए है।
पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार दोपहर को शाहिद ने बहुत बत्तमीजी की। पिछले 15 दिन से डिप्रेशन में रखा है। बहुत गलत बातें करता है कि जो बताने की नहीं है। में तो मरना चाहती हूं। में तो बाद में भी मरूँगी। जिंदा नहीं रहना चाहती। पीड़ित महिला सामाजिक कार्यकर्ता है। जबकि शाहिद मुल्तानी कांग्रेस का सक्रिय सदस्य। शाहिद ने रामतलाई विकास समिति के नाम से एक संस्था बना रखी है। वह कांग्रेस कार्यकता है। उसमें पीड़ित महिला, सचिव पद पर है।
कमेटी द्वारा रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहिद मुल्तानी ने कमेटी में अच्छा पद देने का प्रलोभन दिया ,ओर उससे अश्लील बातें की। इन्हीं बातों तंग होकर पीड़ित महिला डिप्रेशन का शिकार हुई। और उसने चूहे मारने की दवा खाकर जान देने की कोशिश की। कैथूनीपोल थाना एसएचओ सतपाल ने बताया कि पीड़िता ने शाहिद मुल्तानी पर गंदी बातें बोलने का आरोप लगाया है। जिस कारण डिप्रेशन में चूहे मारने की दवा खाने की बात कहीं है। फिलहाल पीड़ित महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है।मामले की जांच की जा रही है।