कोटा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीसी के बाद देशभर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। कोटा में नए अस्पताल में 11 बजे टीकाकरण अभियान कु शुरुआत हुई। सबसे पहले मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर विजय सरदाना के वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान उनकी पत्नी डॉक्टर अंशुल सरदाना भी मौजूद रही। जैसे ही डॉक्टर सरदाना के टीका लगा तो वहां मौजूद डॉक्टर व स्टाफ ने तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की। नए अस्पताल में पहले 1 घन्टे में 22 हैल्थ वर्कर को टीका लगाया गया। हालांकि पहले वेरिफिकेशन के बाद नेटवर्क की दिक्कत आ गई थी। इस कारण वेरिफिकेशन के दौरान वॉलिंटयर के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। कोटा में 6 सेशन साइट पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इनमें 3 शहर व 3 ग्रामीण में सेशन साइट बनाई गई है। नए अस्पताल में 2566, विज्ञान नगर में 711, कुन्हाड़ी में 228, सुल्तानपुर में 136, सांगोद में 250, मंडाना में 169 वैक्सीन डोज पहुंचाई गई। प्रत्येक सेंटर पर अधिकतम 100 हैल्थ वर्कर के वैक्सीन लगाई जाएगी।
टीकाकरण हफ्ते में 4 दिन किया जाएगा। कोटा को कोवीशील्ड वैक्सीन की 2 हजार 22 वाइल यानि 20 हजार 220 डोज मिली है। प्रशासन व चिकित्सा विभाग की ओर से टीकाकरण की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। हैल्थ वर्कर के पास मैसेज पहुंच चुके है। पहले चरण मेंसे नए अस्पताल के 2 हजार 570 डोज भेजी गई है। यहां हैल्थ केयर वर्कर की तैयार लाइन लिस्टिंग में डॉक्टर से लेकर सफाईकर्मी, वार्ड बॉय, व ड्राइवर शामिल है।
मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर विजय सरदाना ने बताया कि वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही भ्रांतियों पर आम लोगों को ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सभी को वैक्सीन लगाने के लिए आगे बढ़कर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। आपको बता दें। डॉक्टर विजय सरदाना भी कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुए थे। नए अस्पताल में कई दिनों तक भर्ती रहने के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों की हौसला अफजाई के लिए संगीत का सहारा लिया था।