मध्यप्रदेश.
मध्यप्रदेश में अब सभी शहरों में शनिवार-रविवार दो दिन का लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। चौहान ने कहा कि यह लॉकडाउन शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी कुल 60 घंटे का होगा। सरकार का यह फैसला मध्यप्रदेश के सभी बड़े-छोटे शहरों में लागू होगा। अब तक यहां 13 शहरों में एक दिन का संडे लॉकडाउन लागू था।
एक दिन पहले को ही मध्यप्रदेश के सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। लेकिन बुधवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 4043 कोरोना मरीज आने के बाद सरकार ने शनिवार-रविवार लॉकडाउन का ऐलान किया। इसकी घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी मंशा लॉकडाउन की नहीं रही है।
मध्य प्रदेश के सभी छोटे और बड़े शहरों में अब शनिवार को भी लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को यह ऐलान कर दिया। शुक्रवार शाम 6 से सोमवार के सुबह 6 बजे तक लगातार लॉकडाउन 60 घंटे का रहेगा। CM ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया था।
सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा!
शाजापुर शहर में आज रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। #MPFightsCorona
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 7, 2021
गुरुवार को भारत में कोरोना का हाल…
बीते 24 घंटे में आए कुल केस: 1,26,789
बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें: 685
देश में अभी एक्टिव केस की संख्या: 9,10,319
अबतक कुल मौतें: 1,66,862
कुल केस का आंकड़ा: 1,29,28,574
कई राज्य लगा चुके हैं नाइट कर्फ्यू
आपको बता दें कि दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने अपने यहां नाइट कर्फ्यू लगाया है। कुछ राज्यों ने पूरी जगह तो कुछ राज्यों ने चिन्हित शहरों में इसे लागू किया है। महाराष्ट्र में तो नाइट कर्फ्यू के साथ वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया गया है।