संदेश न्यूज। कोटा.
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और रामगंजमंडी से भाजपा विधायक मदन दिलावर एवं पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों भाजपा नेता कोरोना पॉजिटिव हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन दिलावर को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दिलावर 2 दिन पहले जयपुर में हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले थे। रविवार को उनके सीने की सीटी स्कैन जांच में संक्रमण पाया गया।
जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। वहीं पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुंजल की तबीयत ठीक है, लेकिन चिकित्सकों की देखरेख में रहने की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है।
पिछले दिनों उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और दो बार सीटी स्कैन भी करवाया गया है।