नई दिल्ली.
अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान (Flight UA 328) के एक इंजन में आग लग गई जब फ्लाइट करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। हादसे के बाद Boeing 77 विमान के बड़े-बड़े टुकड़े रिहायशी इलाकों में गिरने लगे। हालांकि, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग सुरक्षित रूप से करा ली गई।

फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि इंजन में आग लगने के बाद वे फ्लाइट के भीतर गर्मी महसूस करने लगे थे। यूनाइटेड एयरलाइंस का यह विमान अमेरिका के डेनवर से उड़ान भरकर हवाई जाने वाला था।
अमेरिका के डेनवर से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद एक इंजन में विस्फोट हुआ। इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और विमान को वापस डेनवर में उतारा गया। अमेरिका के कोलोराडो के रिहायशी इलाकों में विमान के बड़े-बड़े टुकड़े गिरे। यह घटना स्थानीय समय के मुताबिक, शनिवार को दोपहर में हुई।

2018 में भी बोइंग 777 का इंजन फेल हुआ था
यह विमान करीब 26 साल पुराना था। इसमें दो प्रैट एंड व्हिटनी PW4000 इंजन लगे थे। फरवरी 2018 में भी बोइंग 777 के एक पुराने विमान का इंजन फेल हो गया था। तब भी कम समय में ही सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई थी।